स्कूल में बच्चों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित

Uncategorized

मथुरा । नौहझील क्षेत्र के शिक्षा के मंदिर में प्रधानाध्यापक पर बच्चों को इस्लाम धर्म अपनाने और नमाज पढ़ाने के आरोप का मामला सामने आया है। इस मामले में बीएसए रतन कीर्ति ने प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण की जांच कराई जा रहीं है।

बाजना के भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने दिए बीएसए को एक शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय नौहझील प्रथम में प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद बच्चों को इस्लाम धर्म के प्रति प्रेरित करते हैं। ब्रेनवास कर बच्चों से नमाज पढ़वाते हैं और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। विद्यालय में रहकर इनके द्वारा इस्लाम धर्म के प्रचार की अनेक संदिग्ध गतिविधियां जारी हैं। बच्चों को कहते हैं कि वे अपने मां बाप से कहें कि इस्लाम दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्म है, उन्हें मस्जिद लाया करो। आरोप है कि प्रधानाध्यापक सुबह विद्यालय में राष्ट्रगान भी नहीं कराते, अगर बच्चे करते हैं तो उनको हड़काते हैं।

प्रधानाध्यापक महिलाओं के प्रति गंदी सोच व नजर रखता है। शर्म और बदनामी के डर से महिलाएं शिकायत करने से डरती हैं। बीएसए ने इस मामले की जांच खंड 1 शिक्षाधिकारी से कराई। बीएसए रतन कीर्ति ने बताया प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित करते हुए मांट के प्राथमिक विद्यालय नगला हिमायूं से संबद्ध किया गया है। खंड शिक्षाधिकारी छातां व मांट को जांच दी गई है।

Spread the love