अविमुक्तेश्वरानंद को तीनों शंकराचार्यों का समर्थन, मेला प्रशासन शंकराचार्य से मांफी मांगे : संत समाज

Uncategorized

मथुरा । वृंदावन में राधानंद गिरी के आश्रम में संत समाज की बैठक हुई, बैठक में सभी साधु संतों ने कहा है कि शंकराचार्य के समर्थन में तीनों शंकराचार्य हैं तो अधिकारी किस बात का सबूत मांग रहे हैं, स्वामी अविमुक्तेश्वरा जी महाराज ही ओरिजिनल शंकराचार्य हैं ,शासन प्रशासन से उन्होंने अनुरोध किया है कि शंकराचार्य जी से माफी मांगे और उन्हें सम्मान सहित स्नान कराएं। श्रीकृष्ण जन्म भूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा है कि शंकराचार्य पीठ भगवान शिव की गद्दी होती है ,यह हमारे सनातनी हिंदुओं के प्रधानमंत्री हैं । प्रशासन को इनसे माफी मांगनी चाहिए। आचार्य मधुसूदन दास जी महाराज ने कहा कि योगी जी हमारे राज्य के मुखिया हैं उनको इस प्रकरण को समाप्त करने के लिए पहल करनी चाहिए, आचार्य अनमोल दास जी महाराज ने कहा कि शंकराचार्य तो गुरु परंपरा के आधार पर बनते हैं, तीनों शंकराचार्य भी उनको शंकराचार्य मानते हैं तो आप कौन होते हैं उनसे प्रमाण मांगने वाले, क्या आपने उनको शंकराचार्य बनाया है, साध्वी इंदुलेखा जी ने कहा है कि जैसे मोदी जी हमारे लिए पूजनीय है ,उसी प्रकार हिंदुओं के लिए शंकराचार्य जी भी पूज्यनीय हैं ,वह हमारे हिंदुओं के गौरव हैं ।

Spread the love