केएमयू : 77 वां गणतंत्र दिवस पर गूंजा वंदे मातरम्-वंदे मातरम् का उद्घोष

Uncategorized


गणतंत्र दिवस पर केएमयू में हुआ नशा हटाओ योगा बढ़ाओ का आव्हान


भारत देश धर्म का देश, विभिन्नताओं में भी देता है एकता का संदेश : किशन चौधरी


मथुरा । केएम विश्वविद्यालय में 77 वें गणतंत्र दिवस पर वंदे मातरम् वंदे मातरम्, मातरम्-मातरम् वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा कैम्पस देशभक्ति के रंग में नजर आया। केएमयू ने समस्त युवा पीढ़ियों के लिए नशा हटाओ योगा बढ़ाओ का आव्हान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवि के कुलाधिपति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा आज का दिन संविधान का निर्माण करने वाले सभी राष्ट्र भक्तों, सभी स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए किसी भी रूप में अपना योगदान देने वाले राष्ट्र प्रेमियों को याद करने का है। भारत माता मां के रूप में सर्व धर्मों के लोगों की गलतियों को क्षमा करती है, विभिन्नताओं में एकता वाला देश भारत है। भारत देश धर्म का देश है। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा गुरू का सम्मान और आदर से ही विद्या प्राप्त होती है, शिक्षा को खरीदा जा सकता है लेकिन विद्या को नहीं। भगवान के बाद दूसरा पद गुरु का होता है।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की। जिसके बाद विवि के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। छात्रों के जोश, उत्साह और आत्मविश्वास ने पूरे माहौल को देशप्रेम से भर दिया।
विवि के कुलपति डा. एनसी प्र्रजापति ने कहा गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। विकसित भारत अभियान के लिए हम सभी को देश प्रति संकल्पित होना है। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को बताते हुए कुलाधिपति के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की।


विवि के कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों सहित विश्वविद्यालयों के आंगुन्तकों का अभिनंदन करते हुए संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के छात्र-छात्राएं ही कल के जिम्मेदार भारत के नागरिक हैं, जिन्हें देश की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभानी है।


वेटरिनरी कालेज के विभागाध्यक्ष डा. अजय प्र्रकाश ने कहा कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अंतर को समझाते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस नये भारत के उदय को दर्शाता है, जबकि गणंतत्र दिवस हमने जो उपलब्ध किया है उसे दुनिया को बताना है, इसके अलावा उन्होंने गणतंत्र दिवस के अन्य महत्व और कर्तव्य को समझाया। विशेष अतिथि पूर्व गोवर्धन प्रमुख विनोदजी ने कहा शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशॉं होगा। देश के लिये जान क़ुर्बान करने वाले भारत के अमर सपूतों के इतिहास को पढ़ना चाहिए। मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे ने केएम विश्वविद्यालय के 2016 से लेकर 2026 तक उपलब्धियों पर प्र्रकाश डालते हुए कुलाधिपति किशन चौधरी को धन्यवाद दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवी सिंह (डीएम) ने देश के नवयुवाओं सहित गलत संगत रखने वाले छात्र-छात्राओं से नशा छोड़ने की अपील करते हुए कहा हमारे सभी पर्व अलग-अलग धर्मों में बंटे हुए है लेकिन गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) भारत देश में रहने वाले सभी धर्म के लोग मनाते इसलिए गणतंत्र दिवस हमारा सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। कार्यक्रम के अंत में कुलाधिपति के सलाहकार डॉ एस पी गोस्वामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए वंदेमातरम् के इतिहास एवं महत्व पर अपने विचार साझा किए और नशा हटाओ, योगा बढ़ाओ का आव्हान करते युवा पीढ़ी से नशा छोड़ने की अपील की।
इससे पूर्व कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य और हरियाणवी नृत्य, गायन जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की संस्कृति, एकता और संविधान के मूल्यों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। विवि के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों पर कुलाधिपति, कुलपति सहित सभी संकायों के डीन प्रोफेसरों ने खूब सराहा और तालियों से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मंच संचालन अभय गौड़, यतीका शर्मा छात्रा ने की। इस अवसर पर वेटरिनरी कालेज के डा. अशोक कुमार, डा. पीताम्बर, मेडीकल सुप्रीटेंट डा. अभय शूद, एडीशनल मेडीकल सुप्रीटेंट डा. आरपी गुप्ता, प्रहलाद, डीन प्रो. सुमित मोहन सहित सभी संकायों के डीन, प्रोफेसर, फैकल्टी मैम्बर्स व विवि के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love