मथुरा। सर्दी, कोहरा और शून्य दृश्यता के चलते जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने जिले के सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक 6 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक शैक्षणिक कार्य स्थगित रहने का आदेश दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने कहा है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। इसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।