एसबीआई फाउंडेशन ने डॉ.शीला शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट को दी कैंसर केयर-स्क्रीनिंग बस, लोकार्पण

Uncategorized


ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जाएंगे जागरूकता कैंप, लोगों को परामर्श देते हुए की जाएगी जांच


मथुरा। एसबीआई फाउंडेशन द्वारा डॉ. शीला शर्मा मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट को जीवनम कैंसर केयर प्रोग्राम के तहत कैंसर केयर एवं स्क्रीनिंग बस समर्पित की और इसका लोकार्पण किया।
आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट की डायरेक्टर डॉ. भावना शर्मा ने कहा एसबीआई फाउंडेशन द्वारा आज दिया गया यह योगदान सिर्फ धन का योगदान न होकर भरोसे का योगदान है। यह जीवन के प्रति प्रतिबद्धता का योगदान है। उन्होंने जीवनम कैंसर केयर प्रोजेक्ट की टीम को धन्यवाद दिया और कहा आप उन मरीजों के लिए अंधकार में रोशनी हैं जो हिम्मत हारने की कगार पर होते हैं। आपका समर्पण, आपका धैर्य, और आपकी सेवा इस बस को वास्तव में सफल बनाएगी। कैंसर कोई अभिशाप नहीं है। यह एक बीमारी है-और हर बीमारी का इलाज संभव है. यदि समय रहते पहचान हो जाए। इस स्क्रीनिंग बस का उद्देश्य डर फैलाना नहीं है, बल्कि डर को दूर करना है। लोगों को जागरूक करना है। आज भी हमारे समाज में कैंसर को लेकर अनेक भ्रांतियां हैं। यह जागरूकता फैलाएगी। यह समय रहते जीवन बचाएगी। स्वास्थ्य किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है। यह हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। जब समाज जागरूक होता है-तभी परिवर्तन संभव होता है। आज का यह प्रयास आने वाले वर्षों में अनेकों जीवन बचाने वाला सिद्ध होगा। मुख्य अतिथि संजय प्रकाश एमडी और सीईओ एसबीआई फाउंडेशन ने फाउंडेशन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों एवं सहयोग की जानकारी दी।
यह रहे मुख्य रूप से मौजूद
कार्यक्रम में अतिथि डॉ. जी के रथ पूर्व डायरेक्टर नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट एम्स झज्जर,पद्मश्री डॉ. नीरजा बाठला, पूर्व प्रोफेसर एम्स दिल्ली, डॉ एनसी प्रजापति,पूर्व डायरेक्टर जनरल मेडिसिन एजूकेशन यूपी,राजाराम चव्हाण, हैड वूमेन एंपावरमेंट ऑफ एसबीआई फाउंडेशन, चेयरमैन डॉ. एस के शर्मा, डॉ मयंक छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

Spread the love