मथुरा। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन मथुरा की बैठक आशीर्वाद हॉस्पिटल में सम्पन्न हुई जिसमें नवीन कार्य सारिणी का गठन किया गया। इसमें आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा.मनोज गुप्ता को अध्यक्ष,डा. हर्ष गुप्ता को सचिव एवं डा. मनीष जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में डा. के सी मिश्रा, डा. डी पी गोयल, डा सत्य मित्र, डा. गुलशन, डा.अनिल चौहान, डा. बृजेन्द्र तिवारी , डा. बी एस गोयल, डा. सत्य वीर,डा.लीना गुप्ता आदि चिकित्सक उपस्थित रहे। नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का चिकित्सकों का संगठन है जिसका उद्देश्य समाज को एकत्रित करके वंचितों एवं दुर्गम स्थानों पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। नवागत अध्यक्ष मनोज गुप्ता के अनुसार गरूण गोविन्द मंदिर के पास वृंदावन में आरएसएस का एक हॉस्पिटल केशव माधव निर्माणाधीन है। इसमें अभी ओपीडी संचालित है। आईएमए अध्यक्ष डा.बृजेन्द्र तिवारी,सचिव डा.गौरव भारद्वाज,डा.मुकेश जैन,डा.आशीष गोपाल,डा.वर्षा तिवारी,नर्सिंग होम अध्यक्ष डा.एसबी अग्रवाल,सचिव डा.ज्योति अग्रवाल,वरिष्ठ चिकित्सक डा.एसके वर्मन,डा.ललित वाष्र्णेय,डा.करूणा,डा.प्रवीन गोयल,डा.अनु गोयल आदि ने नई टीम को बधाई दी है।