जन्मशताब्दी समारोह में विजेता प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया पुरस्कृत

Uncategorized

मथुरा। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष ने विजेताओं को सम्मान पत्र एवं पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा, शिक्षा विभाग से कविता सक्सैना सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने जिला कलक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ में उद्घाटित प्रेरणा स्थल के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों आयोजित जनपद स्तरीय काव्य पाठ, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम परी रावत, द्वितीय लक्ष्मी उपाध्याय, तृतीय रोहित शास्त्री सम्मान पत्र देकर पुरूस्कृत किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम विशाल, द्वितीय नीरज, तृतीय वर्षा को पुरूस्कृत किया गया, इसके अलावा निबंध प्रतियोगिता में कनिष्का को प्रथम, लवली को द्वितीय प्रिया को तृतीय पुरूस्कार देकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने सम्मानित करते हुए कहा 24 दिसम्बर को बीएसए कालेज में सुशासन के प्रति महत्व को लेकर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें विजेताओं को आज सम्मानित किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को दिशा देने के सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन से उनमें अनुसंधान की जिज्ञासा और नवाचार की भावना का विकास होता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा भी दी। विजेताओं प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य निर्माण की आधारशिला बताया।

Spread the love