मथुरा में लगे एक लाख स्मार्ट मीटर, कार्यक्रम में काटा गया केक, लगवाया गया स्वास्थ्य शिविर

Uncategorized


मथुरा। मथुरा में एक लाख स्मार्ट मीटर लगने पर एक कार्यक्रम का आयोजन विद्युत कैंट कार्यालय पर किया गया। केक काटा गया। कार्यदायी संस्था जीएमआर द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें उपभोक्ताओं एवं बिजली कर्मियों द्वारा जांचें कराई गईं। स्मार्ट मीटर के लाभ बताते हुए एक उपभोक्ता को सम्मानित किया गया।


सोमवार कैंट कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जीएमआर कंपनी के प्रोजेक्ट हैड देवन्द्र वर्मा को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। चीफ इंजीनियर ने भी टीम को एवं औरंगाबाद क्षेत्र निवासी उपभोक्ता पवन भारद्वाज के यहां 1 लाख वां मीटर लगने पर उसको सम्मानित किया। जोनल हैड शैलेन्द्र त्रिपाठी,सर्किल इंचार्ज राजेन्द्र गुल्हानी,इरफान बेग ने स्मार्ट मीटर के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी दी। ऊर्जावान ऐप के माध्यम से ऊर्जा खपत का प्रतिदिन पता लगाया जा सकता है। सर्किल इंचार्ज राजेंद्र गोल्हानी ने बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रचर सर्विस प्रोवाइडर जीएमआर स्मार्ट मीटर्स लिमिटेड द्वारा यह आधुनिक स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग ने कहा कि स्मार्ट मीटर अधिक लाभकारी हैं। इसके फायदे बताए गए। कहा कि मथुरा में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। एक लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इससे पूर्व कैंट पर लगे शिविर में 50 से अधिक कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं ने जांचें कराईं। टीम ने उचित परामर्श दिया। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता शहरी मुदित तिवारी, एक्सईएन प्रथम गौरव कुमार,साक्षी चौधरी आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love