टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने कन्यादान योजना चेक किए वितरित

Uncategorized

मथुरा। विकास खंड मथुरा के ब्लॉक सभागार में टीचर्स सेल्फ केयर टीम मथुरा द्वारा कन्यादान योजना चेक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के तौर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा श्रीमती रतनकीर्ति ने टीएससीटी के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सहकारिता का बहुत बड़ा उदाहरण बताया और शिक्षकों की एकता की मिसाल का बेजोड़ उदाहरण बताया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभागीय कार्यों को समय से पूर्ण करने के लिए भी शिक्षकों को प्रेरित किया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को समय से पूरा करने पर शिक्षकों की सराहना की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं भाजपा नेता पन्नालाल गौतम ने संयुक्त रूप से कन्यादान के लाभार्थी शिक्षक जावेद अली , श्रीमती रीना अग्रवाल , श्रीमती मंजू स्वामी, शराफत नबी , बनवारी लाल, भगवान सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा को 55 हजार की धनराशि के चेक वितरित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता पन्नालाल गौतम ने कहा कि टीएससीटी का कार्य तो सराहनीय है। निश्चित ही टीएससीटी के संस्थापक विवेकानंद ने समाज को एक नई राह दिखाई है, इनकी जो नेशनल सेल्फ केयर टीम योजना है उसके लिए मैं अपने क्षेत्र में विशेष सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस टीम से जोड़ने का व्यक्तिगत प्रयास करूंगा। टीएससीटी के कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से प्रांतीय मंत्री योगराज चाहर ने अवगत कराया। कार्यक्रम में बीईओ मुख्यालय राकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी चौमुंहा कैलाश प्रसाद शुक्ला मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन टीएससीटी के जिला प्रवक्ता एआरपी गिरीश कौशिक ने किया। इस अवसर पर जिला सह संयोजक डा लवली पटेल, जितेंद्र कोहली , ईश्वरचंद गोयल, जयपाल सिंह , प्रेमचंद हितैषी, पवन गौतम , डा. दिनेश वर्मा, जयपाल सिंह, कोमल प्रसाद , विकास कुमार, श्रीमती संध्या सोलंकी, रोहित शर्मा संजय चिकारा आदि मौजूद रहे। सभी का आभार जिला संयोजक गोविंद चौहान ने व्यक्त किया।

Spread the love