रक्तदाता फाउंडेशन ने जन्मदिन पर कराया रक्तदान

Uncategorized

मथुरा। आज का नव युवा अब जन्मदिन पर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य को कर रहा हैं। रक्तदाता फाउंडेशन के यतेंद्र फौजदार को रक्तदाता सुधीर चाहर का फोन आया और जन्मदिन पर रक्तदान करने की इच्छा व्यक्त की और यतेंद्र के साथ जाकर बृजवासी ब्लड बैंक में रक्तदान कर जन्मदिन बनाया। केक कटवाया गया। डा. अंकुर गोयल, शुभम अग्रवाल ने रक्तदाता को सम्मानित किया और रक्तदाता फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। रक्तदाता फाउंडेशन के अमित गोयल के अनुसार मरीजों का जीवन बचाने के साथ-साथ रक्तदाता जन्मदिन,शादी की सालगिरह सहित विशेष अवसरों पर भी स्वैच्छिक रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Spread the love