छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Uncategorized


बलदेव। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलदेव में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शुभारंभ डा.मुरारी लाल अग्रवाल चेयरमैन बलदेव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने सभी से मेहनत से पढ़ाई करने को कहा,जिससे कॉलेज का नाम रोशन हो सके। कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार दिए गए। इससे पूर्व यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की। नोडल अधिकारी डा.अखिलेश यादव,बलभद्र इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य केपी सिंह के अलावा शिक्षिका विनीता, शालिनी, प्रेरणा,रूबी आदि मौजूद रहे।

Spread the love