
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जिला अस्पताल मथुरा, जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन और अन्य अस्पतालों में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों तथा उनके परिजनों से वार्ता की। जिलाधिकारी ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी को मदद और सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। आप लोगों को कोई भी समस्या हो तो सीधा मुझसे बात कर सकते है। उन्होंने अपना नंबर 9454417512 भी सभी से साझा किया।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती सोनू निवासी उन्नाव जो लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे, अमित कुमार निवासी औरैया जो दिल्ली जा रहे थे, प्रमोद कुमार निवासी महोबा जो दिल्ली जा रहे थे तथा सुभाष चंद्र निवासी कानपुर देहात जो दिल्ली जा रहे थे, उन सभी से उनका कुशलक्षेम जाना।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा अपने श्री चरणों में स्थान दें।
