भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर मथुरा से विधायक राजेश चौधरी और महानगर अध्यक्ष राजू यादव बने प्रस्तावक

Uncategorized

मथुरा। लखनऊमें शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर पार्टी में संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। मथुरा से मांट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राजेश चौधरी एवं भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन में प्रस्तावक बने हैं। दोनों नेताओं की भूमिका को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


इस अवसर पर राजेश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित संगठन है, जहाँ कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। प्रदेश अध्यक्ष का यह निर्वाचन संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।वहीं महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक निर्वाचन लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक परंपराओं का उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रदेश अध्यक्ष के चयन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच जाएगी। वहीं महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि विधायक राजेश चौधरी जी एवं भाजपा जिलामहानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव जी का प्रस्तावक के रूप में चयन यह दर्शाता है कि पार्टी नेतृत्व मथुरा के समर्पित कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास करता है। यह निर्णय संगठन की जमीनी मजबूती और कार्यकर्ताओं की वर्षों की निष्ठा का प्रमाण है।उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से अपने संगठनात्मक निर्वाचन संपन्न कराती है। प्रदेश अध्यक्ष का यह निर्वाचन पार्टी को आगामी चुनौतियों के लिए और अधिक सशक्त बनाएगा।पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन एवं निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएगी। निर्वाचन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Spread the love