आईसीएआई मथुरा ब्रांच का स्पोर्ट्स मेला,प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन
मथुरा। आईसीएआई मथुरा ब्रांच द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स मेला 2025 की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को ब्रांच परिसर में टेबल टेनिस (टीटी) एवं चेस प्रतियोगिता अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए उम्दा खेल कौशल, खेल भावना और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। टीटी प्रतियोगिता में तुषार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साकेत चतुर्वेदी उपविजेता रहे। सभी प्रतिभागियों ने सराहनीय खेलभावना का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में ब्रांच चेयरमैन सीए राहुल चौधरी ने कहा कि स्पोर्ट्स गतिविधियां न केवल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं बल्कि यह पेशेवरों के बीच आपसी समन्वय, ऊर्जा और सकारात्मकता को भी बढ़ाती हैं। उन्होंने आगामी क्रिकेट प्रीमियम लीग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष लीग को अत्यंत आकर्षक और यादगार स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों को एक बिल्कुल अलग अनुभव प्राप्त होगा। बताया कि आगामी पांच,छह एवं सात दिसम्बर को अलंकर स्टेडियम में “ सीए स्पोर्ट्स मेला 2025” का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें रोमांचक क्रिकेट मुकाबले आयोजित किए जाएंगे और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। कार्यक्रम में सीए अभिषेक गर्ग, सीए रोहित कपूर, सीए राहुल गर्ग, सीए प्रवीण अग्रवाल, सीए अनिरुद्ध चतुर्वेदी, सीए कृष्ण मोहन यादव एवं सीए आशु गौतम की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विजेताओं व प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए आगे होने वाली खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आईसीएआई मथुरा ब्रांच सदस्यों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, टीम स्पिरिट एवं बंधुत्व को सुदृढ़ करने हेतु स्पोर्ट्स और अन्य गतिविधियों के माध्यम से निरंतर सार्थक प्रयास कर रही है।