मथुरा। इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन एवं एशिया पेसिफिक हेल्थ केयर की इंटरनेशनल कांफ्रेंस लखनऊ के एक होटल में हुई। इसमें एशिया पेसिफिक हेल्थ केयर के आर्गेनाइजेशन चेयरमैन प्रोफेसर अनुज माहेश्वरी, जनरल सेक्रेटरी प्रोफेसर जिमी टीयू,सांइटिफिक चेयरमैन डा.नर्सिंग वर्मा द्वारा मथुरा के वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर आशीष गोपाल को फैलोशिप ऑफ इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन दी गई। डा.आशीष को इस कांफ्रेंस में बतौर चेयरपर्सन बुलाया गया था। इससे पूर्व डाक्टर आशीष को कई बार स्वास्थ्य संगोष्ठी में फैलोशिप मिल चुकी हैं। विशेषकर डायबिटीज के मामले में। उनके द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा कर व्याख्यान भी दिए गए। आईएमए अध्यक्ष डा.विजेन्द्र तिवारी,सचिव डा.गौरव भारद्वाज के अलावा वरिष्ठ चिकित्सक डा.एसके वर्मन,डा.मुकेश जैन,डा.रूपा गोपाल,डा.अनुराग गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों द्वारा उनको फैलोशिप पर बधाई दी गई है।