अशोक विहार खादर में उतरा बाढ़ का पानी, लोगों ने की बिजली सप्लाई की मांग

Uncategorized

चार दिन से कटी पड़ी है बिजली सप्लाई

मथुरा। कैंट बिजली घर क्षेत्र के सदर बाजार में अशोक विहार कॉलोनी में बाढ़ का पानी उतर चुका है । बिजली के ट्रांसफार्मर और बॉक्स आदि के नीचे से भी पानी सूख गया है । इसके बाद लगातार चार दिन से बिजली कटौती झेल रहे स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जाने की मांग की है । शिवचरण लाल शर्मा नीरज पचौरी जितेंद्र वर्मा अनिल सैनी कन्हैया शर्मा शिवकुमार सारस्वत गिरीश भारद्वाज संजय अग्रवाल हिमेश सैनी करण अग्रवाल गौरव अग्रवाल महावीर सैनी रामवीर चौधरी दीपक कश्यप प्रहलाद कुमार प्रमोद सारस्वत प्रेमपाल यादव राजू सारस्वत आदि लोगों ने जल्द ही बिजली सप्लाई चालू करने की मांग की है ।

Spread the love