केनरा बैंक अधिकारी संघ ने बाढ़ पीड़ितों को बांटे भोजन के पैकेट

Uncategorized


मथुरा। केनरा बैंक अधिकारी संघ मथुरा के द्वार बाढ़ पीड़ित लोगों को घर घर जाकर खाने के पैकेट वितरित किए गए। केनरा बैंक अधिकारी संघ द्वारा मथुरा के कोयला अलीपुर सहित विभिन्न स्थानों पर एक हजार खाने के पैकेट वितरित किए।


केनरा बैंक अधिकारी संघ मथुरा महासचिव रवि कुमार , आर्गेनाइजनेशन जनरल सेक्रेटरी अंकित सहगल और क्षेत्रीय सचिव भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सामाजिक कार्यों में सहयोग देता रहता है। इसमें मुख्य रूप से भूपेंद्र सिंह, अरविंद त्रिपाठी, जीतू दिवाकर, निखिल जैन, प्रमोद मिश्रा, शोभजीत , रचित, अनिरुद्ध,नरेंद्र वर्मा सहित अन्य साथियों का सहयोग रहा।

Spread the love