सुल्तानपुर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी

मथुरा। उत्तर प्रदेश शासन ने मथुरा के सीएमओ सहित आधा दर्जन जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती की है। सुल्तानपुर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.राधावल्लभ को मथुरा का सीएमओ बनाया गया है। अभी तक यहां की जिम्मेदारी डा.संजीव यादव संभाल रहे हैं।
उप्र शासन चिकित्सा अनुभाग लखनऊ द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संत कबीरनगर डा.भवनाथ पांडेय को हरदोई,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागपत डा.दीपा सिंह को रामपुर,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज डा.राजेन्द्र प्रसाद को एटा, वरिष्ठ परामर्श दाता जिला अस्पताल जालौन डा.ननकू राम को आजमगढ़ एवं वरिष्ठ परामर्श दाता जिला चिकित्सालय आगरा डा.चन्द्रप्रकाश को कुशीनगर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया है। विशेष सचिव द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि उपरोक्त चिकित्सा अधिकारी स्वत: कार्यमुक्त होकर अपनी नवीन तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराएंगे।
