मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस सिम्स हॉस्पिटल में मरीज पं. बृज भूषण आचार्य रीढ़ की हड्डी का दर्द और पैर के दर्द के साथ सिम्स हॉस्पिटल आये। मरीज पं. बृजभूषण जी की रीढ़ की हड्डी की नस एल4 और एल5 दबी हुई थी। जिससे इनकी कमर का दर्द पैरों में आता था। अत्यधिक दर्द के कारण इन्हें चलने और बैठने में बहुत तकलीफ होती थी। सिम्स हॉस्पिटल के मिनीमली इंवेसिव न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन डॉ. एस.के. गुप्ता और उनकी अनुभवी टीम ने अथक परिश्रम द्वारा दूरबीन विधि से इनकी स्पाइन का सफल ऑपरेशन किया। 24 घण्टे में पं. बृज भूषण आचार्य जी अपने पैरों पर खड़े होकर चलने लगे और इनका कमर और पैरों का दर्द बिल्कुल ठीक हो गया और अब वे बिल्कुल पहले जैसा महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के मिनिमली इंवेसिव न्यूरोसर्जन डॉ. एस.के. गुप्ता ने कहा कि पं. बृज भूषण आचार्य को कमर में अत्यधिक दर्द रहता था, जो पैरों में आता था। जरूरी जाँचों से ज्ञात हुआ कि इनकी एल4 एल5 डिस्क प्रोलेप्स थी, जो नर्वरूट (रीढ़ की नस) को दबा रही थी। हमने इनकी एंडो पोर्टल माइक्रो डिसेक्टमी की है। हमने इनकी दूरबीन से सर्जरी की है और इन्होंने दूसरे दिन से ही चलना शुरु कर दिया। अब ये पूरी तरह से स्वस्थ हैं और बहुत खुश हैं। ये जो एडवांस्ड मिनिमली इंवेसिव स्पाइन सर्जरी है जिसे हम की-होल स्पाइन सर्जरी बोलते हैं, पहले ये महानगरों में होती थी लेकिन सिम्स हॉस्पिटल के होने से ये एडवांस्ड मिनिमली इंवेसिव एडवांस्ड सर्जरी की सुविधा अब बृज में भी शुरू हो गयी है और काफी ऑपरेशन हम यहाँ पर कर चुके हैं और बृजवासियों को इसका फायदा मिल रहा है। ये जो मिनिमली इंवेसिव स्पाइन सर्जरी है, इसके सबसे प्रमुख फायदे यही है कि मरीज की रिकवरी बहुत तेजी से होती है, वो जल्दी से चलने लगता है, ब्लड लॉस नहीं होता है, चीरा बहुत छोटा लगता है, इंफेक्शन का कोई खतरा नहीं होता है और मरीज पहले जैसा हो जाता है। पहले ये सर्जरी महानगरों में होती थी लेकिन अब ये सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल में उपलब्ध है।
इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि सिम्स हॉस्पिटल क्षेत्र का एकमात्र स्ट्रोक रेडी हॉस्पिटल है जहाँ एक ही छत के नीचे अनुभवी चिकित्सकों के साथ एडवांस्ड कैथलेब, एम.आर.आई., सीटी. स्कैन, मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप और 24 घण्टे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध है। मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सभी बीमारियों का विश्वस्तरीय इलाज सिम्स हॉस्पिटल में उपलब्ध है। यहाँ मिनिमली इंवेसिव न्यूरो सर्जन डॉ .एस. के. गुप्ता दिन-प्रतिदिन नित नये आयाम स्थापित कर रहे है। इनके साथ ही वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नीलेश गुप्ता मरीजों को सर्वश्रेष्ठ इलाज प्रदान कर रहे हैं। सिम्स हॉस्पिटल में एक ही छत के नीचे सभी बीमारियों का बेहतरीन इलाज उपलब्ध है।