जांच के दायरे में आए मथुरा के तीन सीए, मचा हड़कंप

Uncategorized


आयकर विभाग की टीम कर रही जांच, राजस्थान के एक ग्रुप ने दिया करोड़ों रुपये का सीएसआर फंड
आगरा/मथुरा। आयकर विभाग की एक बार फिर से मथुरा पर नजर है। इस बार तीन सीए जांच के दायरे में आए हैं। आयकर विभाग की दस्तक एवं जांच से अन्य सीए में हड़कंप मचा रहा। एक-दूसरे से इसकी जानकारी की जाती रही।
जानकारी के अनुसार मथुरा में जनरल गंज,राधावैली एवं एक अन्य स्थान पर स्थित सीए प्रतिष्ठान या निवास पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। चर्चा है कि रेवाड़ी राजस्थान के एक बड़े ग्रुप ने मथुरा के लालाराम एक व्यक्ति को करोड़ों रुपये सीएसआर फंड दिया। वह किसी ग्रुप में पहले कार्य करता था। इसी जांच करने आयकर विभाग की टीम मथुरा आई हुई है। जांच के दायरे में मथुरा के तीन सीए हैं। इनकी जांच टीम कर रही है और पूछताछ भी की। चर्चा है कि 15 से 20 फर्म भी इसी कार्य के लिए बनाई गई हैं। मामला 300 करोड़ के आसपास का बताया गया। इधर आयकर विभाग की टीम के आने की सूचना मिलने के बाद अन्य सीए में खलबली मची हुई है और वह एक दूसरे से इसकी जानकारी करने में लगे हुए हैं कि प्रकरण क्या है। तीन सीए जांच के दायरे में क्यों आए हैं। वहीं डैंपीयर नगर में एक वरिष्ठ सीए का भी हल्ला मचा कि उनके कार्यालय पर टीम पहुंची है। इस पर जानकारों द्वारा उनको मोबाइल पर फोन किए और हालचाल जान पूछताछ की। उनके द्वारा सभी को बताया गया कि वह इस प्रकार के कार्य नहीं करते हैं। उनसे मिलता जुलता नाम होने के कारण उनके पास लगातार फोन आ रहे हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो पाई।

Spread the love