कृष प्लाजा में प्रथम पहल धर्मार्थ क्लीनिक ने लगाया फ्री शिविर

Uncategorized

मथुरा। प्रथम पहल धर्मार्थ क्लीनिक के तत्वावधान में रविवार को कृष प्लाजा, मसानी तिराहा, मथुरा में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ संस्था के संस्थापक सीए अमित अग्रवाल, महामंत्री योगेश गोयल, मंत्री प्रियेश अग्रवाल, प्रचार मंत्री सुधीर अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल, कोषाध्यक्ष पंकज टालीवाल, सह कोषाध्यक्ष नारायण हरि गोयल, सलाहकार अनुपम शर्मा, रूपेश अग्रवाल, म्रदुल अग्रवाल (प्रेस वाले), नकुल खंडेलवाल एवं अन्य के द्वारा किया गया। इस शिविर में मथुरा के प्रसिद्ध पेट रोग विशेषज्ञ एवं गैस्ट्रो सर्जन डॉ. नितिन गोयल ने पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अपनी निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं, जिससे 80 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए।
संस्थापक सीए अमित अग्रवाल एवं जितेन्द्र गोयल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीब एवं श्रमिक वर्ग को एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंच सके। शिविर के आयोजन में काजल ठाकुर, अर्पित शर्मा, संतोष उपाध्याय आदि का सहयेाग रहा।

Spread the love

13 thoughts on “कृष प्लाजा में प्रथम पहल धर्मार्थ क्लीनिक ने लगाया फ्री शिविर

Comments are closed.