
मथुरा। श्री अग्रवाल सभा रजि.मथुरा के पूर्व अध्यक्ष एवं रामलीला सभा के पूर्व प्रधानमंत्री कंहैयालाल बजाज की पत्नी एवं नेशनल चेम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश बजाज की मां पिस्ता देवी का निधन शनिवार रात में हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। रविवार को अंतिम यात्रा उनके राधा आर्चिड निवास से निकली। मोक्ष धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि मृतका के छोटे बेटे मनोज बजाज ने दी। उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है। नेशनल चेम्बर के अध्यक्ष राजीव ब्रजवासी, रामलीलाल सभा के अध्यक्ष जयंती लाल अग्रवाल,,खंडेलवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल,नवीन मित्तल,धनेश मित्तल, डब्बू साड़ी वाले,रामलीला सभा के मंत्री मूल चन्द्र गर्ग,इंडिया बुलियन ज्वलैर्स एसो.अध्यक्ष राजेन्द्र हाथीवाला आदि के अलावा विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी,रिश्तेदार आदि ने शोक व्यक्त कर श्रद्धाजंलि अर्पित की है।
13 thoughts on “नेशनल चेम्बर के निर्वतमान अध्यक्ष की मां पिस्तादेवी का निधन, जताया शोक”
Comments are closed.