फल फूल के हिंडोले में विराजमान होकर राजाधिराज दिए दर्शन

Uncategorized


मथुरा । पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया के श्रावण मास में हिंडोले और घटाओं के कार्यक्रम ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में होते हैं जिनका निर्धारण मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉक्टर वागिश कुमार जी महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरोली नरेश जी के द्वारा किए जाते हैं और उनके सफल निर्देशन मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 कांकरोली युवराज वेदांत कुमार जी महाराज एवं सिद्धांत कुमार जी महाराज के द्वारा किया जाता है उसी के तहत आज सावन तीज शुक्ल पक्ष के दिन ठाकुर द्वारिकाधीश जी महाराज फल फूल के हिंडोले में विराजमान हुए
यह क्रम पूरे सावन मास में निरंतर जारी रहेगा और कल ठाकुर जी आसमानी घटा में विराजमान होंगे और इस दौरान तिथि घड़ी और नक्षत्र के हिसाब से सावन में घटाओं के आयोजन होंगे
घटा के दिन निम्न परिवर्तन दर्शन के समय में किया गया है और एक झांकी दर्शनार्थियों के लिए बढ़ाई गई है जिसमें निम्न प्रकार दर्शन रहेंगे जिस दिन घटा होगी उसे दिन सांयकाल के दर्शन का समय यह रहेगा 4:50 से 5:05 तक पहली झांकी और दूसरी झांकी 5:45 से 6:00 बजे तक उसके बाद 7:00 बजे से 8:00 बजे तक निरंतर घटा के दर्शन होंगे
अतः समस्त धर्म पर भी जनता से अनुरोध है कि ठाकुर जी के विविध मनोरथों के लाभ लेकर अपने आप को पुण्य के भागी बने

Spread the love

13 thoughts on “फल फूल के हिंडोले में विराजमान होकर राजाधिराज दिए दर्शन

  1. Pingback: kamagra kanadský

Comments are closed.