मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात माइलस्टोन 131 और 140 पर हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत और 19 लोग घायल हुए है। थाना बलदेव क्षेत्र में बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ईको कार पलट गई। सड़क हादसे में आधा दर्जन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। कार सवार सभी लोग दिल्ली से आगरा के बाह जा रहे थे। दूसरी घटना भी एक्सप्रेस वे पर ही दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में डेढ़ दर्जन घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर डीएम एसएसपी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलदेव क्षेत्र में गुरुवार देर रात्रि यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 140 पर आगरा साइड में अज्ञात वाहन की टक्कर से ईको कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई। सड़क हादसे में कार सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का इलाज जारी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। इको कार सवार सभी लोग आगरा के बाह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दूसरी घटना भी एक्सप्रेस वे पर ही माइल स्टोन 131 पर दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में डेढ़ दर्जन घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल और 9 बस सवार गंभीर रूप से घायलों को आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा रैफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंच गए पुलिस अधिकारियो से घटना की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों से घटना की जानकारी ली। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया। है।एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इको कार चालक को नींद की झपकी आने से आगे चल रहे वाहन से टकरा कर अनियंत्रित हो गई। हादसे में 6 की मौत हो गई जब की दो गंभीर रूप से घायल है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
12 thoughts on “यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में 6 लोगों की मौत 19 घायल”
Comments are closed.