भाजपा नेता को सोशल मीडिया पर धमकी, व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणी से बदनाम करने की कोशिश

Uncategorized


मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के सह संयोजक और पूर्व मीडिया प्रभारी वीरभान सिंह को जान से मारने की धमकी और सोशल मीडिया पर फोटो डालकर व्यक्तिगत और पारिवारिक अश्लील टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में भाजपा नेता ने एसएसपी को लिखित तहरीर दी है।
इस मामले में भाजपा नेता इंजीनियर वीरभान सिंह एसएसपी श्लोक कुमार से मिले। उन्होंने इस विषय का संज्ञान लेते हुए आगे उचित कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया विषय था। भाजपा नेता ने बताया कि एक गरीब किसान पन्नालाल की गोवर्धन ब्राह्मण दसविसा में उसकी बहुमूल्य जमीन को कुछ लोगों ने विश्वास ले लिया और पैसे भी नहीं दिए। इस मामले में कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है, इस बीच आरोपी किसान को धमकाते हुए कोर्ट जाने और तारीख न करने की धमकी देता है। उसकी बात न मानने पर जान से मारने की कई बार धमकी दे चुका है l इंजीनियर वीरभान सिंह चौधरी ने उस किसान की मदद करने की पहल की और उसकी समस्या को वीडियो के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। इससे किसान की जमीन कब्जाने वाले लोग तिलमिला गए। जब और कुछ नहीं कर सके तो उन्होंने भाजपा नेता को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की हरकत कर डाली। उन्होंने बालाजीपुरम निवासी रवि कुंतल के नाम तहरीर दी है।

Spread the love

13 thoughts on “भाजपा नेता को सोशल मीडिया पर धमकी, व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणी से बदनाम करने की कोशिश

Comments are closed.