मथुरा। तीर्थराज वृन्दावन में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की बढ़ती परेशानी को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री कांत शर्मा ने रविवार प्रातः मल्टी लेवल पार्किंग, प्रेम मंदिर तिराहा, वाराह घाट, सुनरख रोड सहित प्रमुख मार्गों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने प्रतिबंधित मार्गों पर बिना अनुमति प्रवेश कर रहे बाहरी वाहनों, सार्वजनिक सड़कों पर खड़े निजी वाहनों और विभिन्न स्थलों पर हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित यातायात, घंटों जाम और अवैध पार्किंग से न केवल श्रद्धालु, बल्कि स्थानीय नागरिक भी अत्यंत परेशान हैं। यह स्थिति वृन्दावन जैसे आध्यात्मिक नगर की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है।कड़े निर्देश दिए गए
मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि विधायक श्री कांत शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि:
समस्त अवैध अतिक्रमण तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक स्टाफ की नियमित और प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए।रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए वेंडिंग ज़ोन निर्धारित कर उन्हें सुव्यवस्थित किया जाए।वरिष्ठ अधिकारियों को चेताया
विधायक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वह स्वयं इस विषय को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने आयुक्त आगरा मंडल श्री शैलेन्द्र सिंह और डीआईजी श्री शैलेश कुमार पांडे से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपेक्षा जताई।
13 thoughts on “वृन्दावन यातायात अव्यवस्था पर विधायक कांत शर्मा का औचक निरीक्षण, जताई कड़ी नाराजगी”
Comments are closed.