मथुरा। मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग ने गोवर्धन में आयोजित मुड़िया पूनो मेला के सफल संचालन एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने हेतु विभाग के समस्त अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए अथक परिश्रम, निष्ठा एवं समर्पण के लिए बधाई दी है। सभी के संयुक्त प्रयासों एवं सजगता से मेला शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ, जिससे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को बिना किसी असुविधा के विद्युत सेवाएँ प्राप्त हो सकीं। उन्होंने आशा है कि भविष्य में भी आप सभी इसी प्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर विभाग की प्रतिष्ठा को और भी ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे। एसई देहात विजय मोहन खेड़ा,एक्सईएन आशुतोष तिवारी,एक्सईएन एके रूहेला आदि अधिकारियों द्वारा नजर रखी गई। विभिन्न क्षेत्रों में इंजीनियर एवं कर्मचारी इस मौके पर लगाए गए। सभी ने मेहनत से कार्य किया।
13 thoughts on “मुड़िया पूर्णिमा मेला में बेहतर रही बिजली सप्लाई,सभी ने की मेहनत”
Comments are closed.