सीए फाइनल परीक्षा परिणाम: मथुरा में कनिका प्रथम, आयुष दूसरे एवं ललित रहे तीसरे स्थान पर

Uncategorized

– सीए परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले
-जो विद्यार्थी सफल नहीं हो सके वह निराश न हों, करें और मेहनत-राहुल चौधरी


मथुरा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा पहली बार एक साथ सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट एवं फाइनल परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए हैं। इस बार सीए फाइनल में देशभर में ग्रुप-1 का परिणाम 22.38, ग्रुप-2 का 26.43 और दोनों ग्रुप का परिणाम 18.75 प्रतिशत रहा है। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में ग्रुप-1 का 14.67, ग्रुप-2 का 21.51 और दोनों ग्रुप का रिजल्ट 13.22 प्रतिशत रहा है। सीए फाउंडेशन परीक्षा में कुल 15.09 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए।


मथुरा शाखा अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा से सीए फाइनल परीक्षा में कुल 11 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप, 30 विद्यार्थियों ने एक ग्रुप और 23 विद्यार्थियों ने ग्रुप-2 उत्तीर्ण किया है। सीए फाइनल परीक्षा में (मथुरा ) रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में कनिका अग्रवाल ने प्रथम स्थान, आयुष गुप्ता ने द्वितीय, ललित अग्रवाल ने तृतीय, भावेश अग्रवाल ने चतुर्थ तथा तृप्ति चतुर्वेदी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सफल छात्र-छात्राओं में आन्या अग्रवाल, यामिनी भार्गव, भरत चतुर्वेदी, विपिन कुमार, दया शर्मा, विकास चतुर्वेदी, केशव खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल , रिया चतुर्वेदी, रवि अग्रवाल एवं तुषार गोयल शामिल हैं। भरत चतुर्वेदी, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए जितेन्द्र चतुर्वेदी के पुत्र हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में हिनाल गोयल, दिशा गुप्ता, तान्या चतुर्वेदी, दिया अरोड़ा, रिद्धिमा अग्रवाल, नंदिनी गोयल, अनिरुद्ध अग्रवाल, अदिति चतुर्वेदी, सांची अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, खुशी शर्मा, कृष्णा रूहेला, आदित्य चतुर्वेदी एवं अनुराग गुप्ता ने सफलता प्राप्त की। इंटरमीडिएट में महक अग्रवाल प्रथम, केशव अग्रवाल द्वितीय, सागर गोयल तृतीय, स्वाति अग्रवाल चतुर्थ तथा एयरुद्ध अग्रवाल पंचम स्थान पर रहे। सीए फाउंडेशन परीक्षा में तरूशी अग्रवाल ने प्रथम, आस्था भारती ने द्वितीय तथा संकल्प सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शाखा अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सचिव राहुल गर्ग एवं मथुरा के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने यह संदेश भी दिया कि जो विद्यार्थी इस बार सफल नहीं हो सके हैं, वे निराश न हों और आत्मविश्वास के साथ दोबारा पूरे प्रयास से लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ें।

Spread the love

13 thoughts on “सीए फाइनल परीक्षा परिणाम: मथुरा में कनिका प्रथम, आयुष दूसरे एवं ललित रहे तीसरे स्थान पर

  1. Pingback: xifaxan no dr

Comments are closed.