मथुरा। चार्टर्ड अकाउंटेंट को भारत में सबसे सम्मानित और महान व्यवसायों में से एक माना जाता है। सीए हमारे देश के आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मथुरा के सीए विदेशों में भी अपनी सेवाएं देते हुए मथुरा का नाम रोशन कर रहे हैं। उनके द्वारा अपने क्लांइट को सही जानकारी देकर नियमानुसार टैक्स जमा कराने का प्रयास किया जाता है। समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है,जिससे वह अपडेट रहें।
मथुरा में 650 से अधिक सीए हैं। इनमें 250 सक्रिय सीए हैं। अन्य सीए विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट कंपनियों में सेवाएं दे रहे हैं। ऑडिट कार्य भी यह करते हैं। मथुरा निवासी सुभाष चतुर्वेदी के पुत्र सीए विकास चतुर्वेदी सीए इंस्टीटयूट नीदरलैंड में सेवाएं दे रहे हैं और अच्छे पद पर हैं। सीए दुबई,कनाडा,आस्ट्रेलिया के अलावा अन्य देशों एवं भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं पूरी मेहनत एवं निष्ठा के साथ दे रहे हैं।

कारोबारियों से जमा कराया जा रहा करोड़ों का टैक्स
मथुरा के वरिष्ठ सीए कुलदीप अरोरा,अभिषेक गर्ग,मुकुल शर्मा,अमित अग्रवाल, रोहित कपूर ,संजीव अग्रवाल,गौरव गुप्ता,मुरली मनोहर अग्रवाल,जितेन्द्र चतुर्वेदी,एमएल चतुर्वेदी,रामकुमार सारस्वत,आलोक नागर,सुनील अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,संजय अग्रवाल,अमर सेठ,राजेश गुप्ता आदि के अनुसार आज भी सीए देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनने में अपना योगदान दे रहे हैं। सीनियर सीए ब्रज भूषण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल ,राज कुमार अग्रवाल , अश्वनी खंडेलवाल, सुनंदना खंडेलवाल,राहुल चौधरी, नेहा यादव, दीपिका अग्रवाल, रोहित गंगवानी,रवि अग्रवाल ,राजीव बंसल,अभिषेक, अमित, वैभव आदि सीए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सीए द्वारा कारोबारियों एवं अन्य से प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का टैक्स जमा कराया जा रहा है।
यह है थीम
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस 2025 थीम चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे 2025 की थीम का उद्देश्य वित्तीय विकास को बढ़ावा देने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और नैतिक मानकों को बनाए रखने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर जोर देना है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल एक जुलाई को सीए दिवस मनाया जाता है। भारत की संसद द्वारा 1949 में स्थापित, आईसीएआई दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लेखा और वैधानिक निकाय है।
सीए दिवस कई कारणों से मनाया जाता है
सीए भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ऐसे में सीए दिवस सीए पेशे के योगदान का सम्मान करने, भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) की स्थापना की वर्षगांठ को चिह्नित करने और भारत में लेखा पेशे के महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। इसके अलावा यह दिन युवा पीढ़ी को प्रेरित करने और उन्हें एक सफल एक सफल सीए बनने के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन उन सभी सीए को सम्मानित करने का अवसर है जो भारत के विकास में अपना योगदान देते हैं। यह दिवस युवाओं को सीए में करियर बनाने के लिए प्रेरित एवं सीए की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन सीए को इस क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक शिक्षा, कौशल और अनुभव के बारे में जानकारी प्रदान करता है। सीए दिवस से पूर्व मनाए जा रहे सप्ताह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए और प्रत्येक कार्यक्रम से एक नया संदेश दिया।
–सीए दिवस पर आज होंगे कार्यक्रम
सीए शाखा द्वारा मंगलवार की शाम को स्थानीय होटल अभिनंदन सीए दिवस मनाया जाएगा। शाखा अध्यक्ष राहुल चौधरी के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वरिष्ठों का सम्मान किया जाएगा। मुख्य अतिथि मांट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी होंगे। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
–हम एक ऐसी संस्था हैं जो विश्व में द्वितीय स्थान पर आती है। लेखा-जोखा एवं वित्तीय रिपोर्टिंग की सत्यता के बारे में सही राय देती है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं। मथुरा में सभी सीए मेहनत से कार्य कर रहे हैं। मथुरा में सीए की संख्या बढ़ रही है।
-सीए राहुल चौधरी ,अध्यक्ष, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया मथुरा
–मंगलवार को आयोजित सभी सीए इस दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाएं क्योंकि हम वित्त एवं लेखा सबसे बड़े पेशेवर संस्थान हैं। सीए की परीक्षा पास करना आसान नहीं है। सीए बनना वास्तव में सम्मान की बात है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए।
-सीए राहुल गर्ग , सचिव, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया मथुरा
13 thoughts on “भारत के आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सीए”
Comments are closed.