सीए दिवस पर सिम्स हॉस्पिटल ने आई.सी.ए.आई मथुरा ब्रांच में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Uncategorized

मथुरा। सीए दिवस के उपलक्ष्य में सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल और द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउण्टेंट ऑफ इण्डिया, मथुरा ब्रांच के सहयोग से क्षेत्र के चार्टर्ड अकाण्टेंट्स के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस हेल्थ शिविर में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल, वरिष्ठ इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नितिन चौहान और न्यूरोसर्जन डॉ. राहुल सिंह ने 60 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को नि:शुल्क परामर्श दिया। इसके साथ ई.सी.जी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि जाँचें नि:शुल्क की गई।
इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि सिम्स हॉस्पिटल और आई.सी.ए.आई मथुरा ब्रांच के चेयरमैन सीए राहुल चौधरी के सहयोग से यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आये हुए सभी चार्टर्ड अकांउंटेंट्स ने अपने दिल की जाँच कराई। वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित अग्रवाल ने सभी के दिल की जाँच की, न्यूरोसर्जन डॉ. राहुल सिंह ने मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी की समस्या पीड़ित मरीजों को और वरिष्ठ इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नितिन चौहान ने डायबिटीज, ब्लडप्रेशर एवं मौसमी रोग से पीड़ित लोगों को नि:शुल्क परामर्श दिया। उपस्थित सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन सीए राहुल चौधरी, सीए लोकेश वार्ष्णेय, सीए राहुल गर्ग, सीए प्रवीन अग्रवाल, सीए चन्द्रेश खण्डेलवाल, सीए धर्मेंद्र गोयल, सीए अंकुर गोयल, सीए कुलदीप अरोरा, सीए सजल गोयल, सीए गौरव अग्रवाल, गीतांजलि, रवि, वंदना, के.पी.सिंह, विभोर चतुर्वेदी, अभिषेक चतुर्वेदी, विनय प्रकाश, क्रिस, मनोज, रोहित आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

13 thoughts on “सीए दिवस पर सिम्स हॉस्पिटल ने आई.सी.ए.आई मथुरा ब्रांच में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Comments are closed.