ICAI मथुरा शाखा द्वारा MSME एवं स्टार्टअप डे पर संगोष्ठी का सफल आयोजन

Uncategorized

मथुरा । इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की मथुरा शाखा ने MSME और स्टार्टअप डे के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम लघु उद्योग भारती, रोटरी मथुरा सेंट्रल एवं जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष सीए प्रवीण अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर की भूमिका रोटरी मथुरा सेंट्रल अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष सीए रोहित कपूर ने निभाई।

इस अवसर पर ICAI मथुरा शाखा के अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी ने कहा एमएसएमई भारत की आर्थिक संरचना की रीढ़ हैं, और स्टार्टअप्स देश के उज्जवल भविष्य का संकेत हैं। भारत सरकार का स्पष्ट विज़न है कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब देश का लघु व मध्यम उद्योग क्षेत्र मजबूत हो। इसी दिशा में सरकार द्वारा अनेक योजनाएं, सब्सिडी और डिजिटल पहल चलाई जा रही हैं। ICAI का उद्देश्य भी यही है कि हम अपने ज्ञान व अनुभव के माध्यम से MSME और स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने में सहयोग करें

मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमिश्नर श्री रामेन्द्र कुमार जी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए MSME क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न सब्सिडी योजनाओं, सरकारी समर्थन एवं मथुरा जिले के लिए “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)” योजना की जानकारी साझा की। उन्होंने उद्यमियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती से अध्यक्ष श्री अंकित बंसल और सचिव श्री दीपक जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विशेष फैकल्टी श्री अभिषेक बंसल ने MSME एवं स्टार्टअप से संबंधित योजनाओं, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और सरकारी पोर्टल्स की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की, जिसे व्यापारियों और युवाओं ने विशेष रुचि से सुना।

कार्यक्रम की एक विशेष पहल के रूप में पाँच हेल्प डेस्क भी लगाए गए, जिनके माध्यम से नि:शुल्क MSME पंजीकरण, विभिन्न समस्याओं के समाधान और सुझावों का आदान-प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में व्यापारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सदस्यों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान सीए राहुल चौधरी ने मुख्य अतिथि श्री रामेन्द्र कुमार जी को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।

ICAI मथुरा शाखा के सचिव श्री राहुल गर्ग ने कार्यक्रम के अंत में सभी विशिष्ट अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सीए लोकेश वार्ष्णेय, सीए संजीव अग्रवाल, सीए गौरव अग्रवाल, सीए दीपक अग्रवाल, सीए विपिन अग्रवाल, सीए लोकेश अग्रवाल, श्री सुनील चाहर सहित कई गणमान्य सदस्य, व्यापारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

यह संगोष्ठी MSME व स्टार्टअप्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्थानीय उद्योगों को मार्गदर्शन देने, और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक अत्यंत सार्थक प्रयास सिद्ध हुई।

Spread the love

13 thoughts on “ICAI मथुरा शाखा द्वारा MSME एवं स्टार्टअप डे पर संगोष्ठी का सफल आयोजन

  1. Pingback: ed meds kamagra

Comments are closed.