सिम्स हॉस्पिटल में दूरबीन विधि से हुआ किडनी कैंसर का सफल इलाज

Uncategorized


मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल में आगरा निवासी त्रिवेनी देवी की किडनी के कैंसर का वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिवकुमार चाहर ने दूरबीन विधि से छोटे चीरे द्वारा सफल ऑपरेशन किया, इस जटिल सर्जरी को हम लैप्रोस्कोपिक पार्शल नेफ्रेक्टॉमी कहते हैं। अब मरीज त्रिवेनी देवी जी बिल्कुल स्वस्थ हैं और उनके परिवार ने सिम्स हॉस्पितल एवं सभी स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिवकुमार चाहर ने कहा कि आगरा निवासी मरीज त्रिवेनी देवी ने किसी अस्पताल में एक अल्ट्रासाउण्ड कराया, और उन्हे बताया कि उनकी किडनी के निचले हिस्से में एक गाँठ है जिसकी वजह से दर्द रहता है। जब ये इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल आये तो हमने पहले एक सीटी स्कैन कराया, जिससे ज्ञात हुआ कि उन्हे 3.5 सेमी का एक लोवरपोल किडनी में अर्थात राइट साइड की किडनी में एक कैंसर उनका पाया गया। मरीज के परिवार को सारी स्थिति बताने के बाद हमने कहा कि हम दूरबीन द्वारा छोटे चीरे से किडनी में कैंसर की गाँठ को निकालेंगे। परिवार की सहमति के बाद हमने सिर्फ कैंसर वाला हिस्सा बड़ी से कुशलतापूर्वक निकाला, जिससे मरीज की किडनी पूर्णत: सुरक्षित है, अब मरीज को बिल्कुल भी कैंसर की समस्या नहीं है, मरीज त्रिवेनी देवी जी बिल्कुल स्वस्थ हैं। इस ऑपरेशन को हम लैप्रोस्कोपिक पार्शल नेफ्रेक्टॉमी कहते हैं। इस तरह के ऑपरेशन मथुरा में पहले नहीं होते थे। अब सिम्स हॉस्पिटल में सभी तरह की उच्चस्तरीय तकनीक के साथ सभी जटिल सर्जरी की सुविधा मौजूद है। किडनी से सम्बन्धित किसी को कोई भी समस्या हो तो सिम्स हॉस्पिटल में परामर्श हेतु आ सकते है।
इस अवसर पर सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिवकुमार चाहर नित नये आयाम स्थापित करते हैं, और इनके द्वारा किये सफल ऑपरेशन और डॉ. शिवकुमार जी का सहज स्वभाव से सभी मरीज प्रसन्न रहते हैं। सिम्स हॉस्पिटल में किडनी मरीजों के बेहतर इलाज के लिए वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. आशीष शर्मा और वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिवकुमार चाहर सुबह 10 से सांय 5 बजे मौजूद हैं। सिम्स हॉस्पिटल में सभी बीमारियों के सर्वश्रेष्ठ इलाज के लिए अनुभवी चिकित्सकों के साथ 24 घण्टे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं।

Spread the love

13 thoughts on “सिम्स हॉस्पिटल में दूरबीन विधि से हुआ किडनी कैंसर का सफल इलाज

Comments are closed.