कोसी कोटवन इंडस्ट्रियल एसो. की बैठक में समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा, उपायुक्त उद्योग ने दिया आश्वासन

Uncategorized


कोसी/मथुरा। कोसी कोटवन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की वर्किंग कमेटी की बैठक में पुरानी समस्याओं पर चर्चा हुई और उनका निस्तारण कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में चर्चा हुई कि नेशनल हाईवे पर पूरे इंडस्ट्रियल एरिया के किसी भी रोड के लिए कोई भी अंडर पास नहीं है, जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। कोसी कोटवन इंडस्ट्रियल एरिया मथुरा का सबसे ज्यादा विकसित औद्योगिक क्षेत्र है , जिसमे यूपी सीडा विभाग द्वारा बहुत अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है , और किया भी जा रहा है। ऐसे में अगर मुख्य हाईवे पर एक भी अंडर पास नहीं है तो इंडस्ट्रियल एरिया को विकसित होने में समस्याएं आ रही हैं। इसी समस्या के बारे में उपायुक्त उद्योग मथुरा रामेन्द्र को बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जिलाधिकारी के द्वारा एनएचएआई के अधिकारीयों को जल्द से जल्द अंडर पास बनाने को कहा जाएगा। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया दो अंडर पास के लिए उन्होंने प्रस्ताव मुख्यालय भेजा हुआ है। इनमे से एक अंडर पास कोटवन कट पर बनेगा और एक इंडस्ट्रियल एरिया के पास बनेग।
बैठक में इसके अलावा पुरानी समस्याओं पर भी चर्चा हुई , जिसके हिसाब से बिजली व्यवस्था में थोड़ा सुधार हुआ है। बिजली विभाग द्वारा और भी सुधार के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा मीठे पानी के लिए उद्यमियों द्वारा मांग की गयी भूगर्भ विभाग के रजिस्ट्रेशन के लिए विभाग के लोगो को उद्यमियों की सहायता के निर्देश जीएम डीआईसी ने दिए।


बैठक में कोसी कोटवन इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांचाल , उपाध्यक्ष सुनील चौधरी , महासचिव देवेंद्र कुमार मित्तल , सचिव विनोद शर्मा , कोषागार अतुल मेहंदीरत्ता, समर सिंह , अजय पाल, सुरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

13 thoughts on “कोसी कोटवन इंडस्ट्रियल एसो. की बैठक में समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा, उपायुक्त उद्योग ने दिया आश्वासन

Comments are closed.