आईसीएआई मथुरा ब्रांच ने लगाए कदबं, बेलपत्र एवं अन्य प्रकार के पौधे, मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए

Uncategorized


आईसीएआई मथुरा ब्रांच ने रुद्राभिषेक, पिकनिक/पूल पार्टी, पौधारोपण एवं वॉकथॉन का किया आयोजन
मथुरा। आने वाले सीए दिवस से पहले आईसीएआई मथुरा ब्रांच द्वारा तीन दिवसीय विविध आयोजनों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
ब्रांच अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी ने कहा कि सीए दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे दायित्व, एकजुटता एवं सामाजिक योगदान की पहचान है। मथुरा ब्रांच ने इन आयोजनों के माध्यम से सामाजिक, धार्मिक और स्वास्थ्य की दिशा में एक समन्वित प्रयास किया है। सभी सदस्यों, समन्वयकों और प्रतिभागियों का आभार जताया। आगे भी हमारा प्रयास रहेगा कि हम प्रोफेशनल विकास के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहें।
गत 22 जून को चिंताहरण महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक तथा रुद्र रिज़ॉर्ट में पिकनिक एवं पूल पार्टी का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने भगवान शिव का पूजन मंत्रोच्चार एवं विधिविधान से किया। इसके उपरांत, रुद्र रिज़ॉर्ट में सभी ने पूल का आनंद लिया एवं गेम्स, अंताक्षरी जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों में भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक उपहार भी दिए गए।
आयोजनों में विशेष उपस्थिति सीए अनुज गोयल (सीसीएम एवं चेयरमैन, कमेटी ऑन मेम्बर इन इंडस्ट्री ) तथा क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए अंकुर गोयल की रही। यह आयोजन ब्रांच अध्यक्ष के नेतृत्व में पहली बार इस रूप में आयोजित हुआ, जिसने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों को एक साथ आने का प्रेरणास्पद अवसर प्रदान किया। रुद्राभिषेक, पिकनिक व पूल पार्टी के समन्वयक सीए रामकुमार सारस्वत एवं सीए पवन अग्रवाल रहे। गत 23 जून 2025 को पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कदम, बेलपत्र एवं अन्य प्रकार के पौधे रोपण किया गया। यह पहल एक हरित वायु और सतत भविष्य की ओर मथुरा ब्रांच का प्रयास रहा। समन्वयक सीए अनिल सक्सेना एवं सीए नंदकिशोर रहे। गत 24 जून को ब्रांच द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक एकता के उद्देश्य से बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह कार्यक्रम अत्यंत उत्साहजनक एवं प्रेरणास्पद रहा। समन्वयक सीए मुकुल शर्मा एवं सीए गौरव बंसल रहे। कार्यक्रम में सीए विश्वनाथ, सीए कुलदीप अरोरा, सीए राम आलोक, सीए रोहित कपूर, सीए राहुल गर्ग, सीए प्रवीण अग्रवाल, सीए अंशुल अग्रवाल, सीए गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष सीए राहुल चौधरी ने कहा कि सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में मथुरा ब्रांच के सभी सदस्यों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।।

Spread the love

13 thoughts on “आईसीएआई मथुरा ब्रांच ने लगाए कदबं, बेलपत्र एवं अन्य प्रकार के पौधे, मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए

Comments are closed.