ब्रज कला चौपाल संस्था द्वारा बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में “अपना मंच ” नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन
मथुरा। ब्रज कला चौपाल संस्था द्वारा बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में “अपना मंच “ नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों और नवोदित प्रतिभाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात लोकनृत्य, गीत, कविता, और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। यह संस्था पिछले तीन वर्षों से नवीन प्रतिभाएं जिन्हें मंच नहीं मिल पाता उन्हें मंच देने का सामाजिक कार्य कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमाशंकर अग्रवाल, शरद अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, अनूप शर्मा, विनय गोस्वामी, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण नगर नियोजक ऋचा कौशिक, भावना शर्मा, चंद्र प्रकाश सिकरवार मौजूद रहे|
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जिलाधिकारी महोदय की धर्मपत्नी सरिता सिंह ने आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता और संस्कृति के प्रति जागरूकता लाते हैं। इस दिशा में यह प्रयास सराहनीय है। ब्रज कला चौपाल के सदस्य दीपक शर्मा, सुनील, समीर, प्रवीण सिंह, रुपेश धनगर, किरन कुलश्रेष्ठ, प्रवेश, जितेंद्र कुमार, सुजीत उपाध्याय आदि सभी मौजूद रहे। संस्था की अध्यक्ष कुमारी नम्रता सिंह ने बताया कि “संस्था का उदेश्य ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। आने वाले समय में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने इस राह में आ रही कुछ मुश्किलों का भी उल्लेख किया।
समापन समारोह पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। नम्रता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जो उनके मुख्य स्तम्भ राज विक्रम सिंह एवं जतिन प्रताप सिंह रहे। पूजा सिसोदिया, शिवम् भारद्वाज एवं अर्जुन खरे ने संचालन किया।