उत्कृष्ट सेवाओं हेतु 2 बार राष्ट्रपति पदक से हुए है सम्मानित
लखनऊ । सोमवार 2 जून 2025 को श्री संतोष सुचारी द्वारा आईजी होमगार्ड्स लखनऊ मुख्यालय का पदभार ग्रहण किया गया है। होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ में डीजी होमगार्ड्स श्री विजय कुमार मौर्य द्वारा श्री सुचारी के रैंक बैच लगाया गया।

संतोष सुचारी जनपद कानपुर नगर के दामोदर नगर के निवासी है। उनकी पहली ज्वाइनिंग सितंबर 1995 में जिला होमगार्ड कमांडेंट कानपुर के रूप में हुई थी। 2003 में डिविजनल कमांडेंट और 2019 में डीआईजी बनाए गए। अब 2025 में आईजी लखनऊ के पद पर प्रमोशन हुआ है।
श्री सुचारी को उत्कृष्ट सेवाओं हेतु 2 बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। उनके द्वारा जनपद कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, आगरा, प्रयागराज आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दी गई है।