श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए ब्रज 84 कोस हिन्दू चेतना यात्रा हुई रवाना

Uncategorized

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने दिखाई हरी झंड़ी

पांच दिवसीय यात्रा राजस्थान और हरियाणा के प्रमुख स्थलों से होकर गुजरेगी

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर रविवार को ब्रज चौरासी हिंदू चेतना यात्रा को न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने हरी झंडी दिखाकर मधुवन क्षेत्र के सलेमपुर रोड से रवाना किया। यह यात्रा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस बीच प्रमुख धार्मिक स्थलों के साधु संतों के साथ साथ परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले के गांवों में लोगों से मुलाकात कर श्रीकृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति और मूल गर्भ गृह स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए हिंदुओं को जागृत करने का कार्य करेगी। साथ ही देश के अलग अलग क्षेत्रों में चल रहे आंदोलनों की जानकारी देकर जन समर्थन जुटाने का भी कार्य करेगी।

श्री कृष्ण की आह्वान पर देश के अलग-अलग स्थान पर निकल जा रही हिंदू चेतना यात्रा के क्रम में यह तीसरी यात्रा है। श्री ठाकुर जी लड्डू गोपाल मंदिर के महंत मधुवन दास महाराज के सानिध्य में ब्रज चौरासी कोस यात्रा को रवाना करते हुए न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलावा यह यात्रा राजस्थान और हरियाणा में होकर गुजरेगी। मधुवन, तालवन, कमोद वन, बछवन होते हुए राजस्थान के डींग जिले में प्रवेश करेगी। आदि बद्रीनाथ, केदारनाथ, कामवन, फिसलन शिला होते हुए यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि इससे पहले एक यात्रा द्वारिका से संत राजेश्वर जी महाराज के नेतृत्व में मथुरा आई थी, पांच जून को रामघाट से संत कांताचार्य जी महाराज के सानिध्य में आ रही है। उन्होंने बताया कि इसी तरह की यात्राएं पूरे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर निकाली जा रही है। इसके संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ब्रज चौरासी कोस में निकाली जा रही यात्रा के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति और वहां भव्य मंदिर निर्माण के लिए जन समर्थन जुटाने के लिए निकाली जा रही है। इस दौरान लोगों को न्यास के अध्यक्ष द्वारा लोगों को संबोधित किया जाएगा।
यात्रा में केतकीवन के संत वृन्दावन दास, बच्चू सिंह आदि शामिल है।

Spread the love