सिम्स हॉस्पिटल में केक काटकर मनाया गया नर्सिंग दिवस

Uncategorized


मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज जी की उपस्थिति में खुशियाँ एवं सौहार्द के साथ अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के नर्सिग स्टाफ ने डॉ. गौरव भारद्वाज और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ केक काटकर नर्सिंग दिवस मनाया। नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को केक खिलाकर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर संजीव कुमार, लोकेंद्र सिंह, निशा आजाद, रामवीर सिंह, नेहा कुमारी, मोहिनी अग्रवाल, संजू, विवेक सिसोदिया, संगीता, श्रीवास्तव, कविता परिहार, सुखदेव आजाद, सविता, अंकित रावत, सौरभ सिंह, टिंकू सिंह, करन सिंह, सुमंत मिश्रा, विपिन सिंह, जीतेंद्र चौधरी, रवि, सचिन, सोनू अग्रवाल, पायल चतुर्वेदी सुरेश, कैलाश सिंह, नीलम शर्मा, जयप्रकाश, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. अभिषेक चौधरी, डॉ. विष्णु शर्मा, डॉ. श्रद्धा, विष्णु शर्मा, प्रवीन दीक्षित, डॉ. शुभम, उमाकांत, अंशु, अमीषा आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि नर्सिंग़ स्टाफ सिम्स हॉस्पिटल का मुख्य स्तम्भ है। नर्सिंग स्टाफ सभी मरीजों की दिल से सेवा करते है। जिससे मरीज शीघ्र स्वस्थ होता है। हमें अपने नर्सिंग स्टाफ पर गर्व है। सिम्स हॉस्पिटल में मरीजों की सेवा के लिए समर्पित नर्सिंग स्टाफ की कुशल टीम 24 घण्टे मौजूद है।

Spread the love