UPSC में मथुरा के सत्यम चतुर्वेदी ने हासिल की 205 वीं रैंक, घर पर लगा बधाइयों का तांता

Uncategorized


मथुरा। गोविन्द नगर निवासी सत्यम चतुर्वेदी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में 205वीं रैंक हासिल कर मथुरा का नाम रोशन किया है। परिणाम आते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतक और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

सत्यम की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। 12वीं कक्षा उन्होंने श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने बीएसए कॉलेज मथुरा से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

सत्यम के पिता डॉ. राकेश चंद्र चतुर्वेदी श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में उपप्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं। वे पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांत प्रमुख रह चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। माता रेनू चतुर्वेदी भी शिक्षिका हैं, जबकि छोटा भाई शिवम चतुर्वेदी बेंगलुरु में केमिकल साइंस में शोधरत है।

सत्यम की सफलता पर बधाई देने वालों में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक राजेश चौधरी, श्रीकांत शर्मा, एमएलसी मानवेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, महानगर अध्यक्ष राजू यादव मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। सभी ने सत्यम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love