मथुरा। श्री राम जन्म महोत्सव समिति द्वारा प्राचीन राम मंदिर घीया मंडी से शोभायात्रा निकाली गई है। शोभायात्रा का शुभारंभ नाभापीठाधीश्वर सुतीक्षण दास देवाचार्य श्रीघमण्डदेवाचार्य पीठाधीश्वर वेणुगोपाल शरण महाराज
महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद महाराज
महामण्डलेश्वर नवल गिरि जी महाराज
महामंडलेश्वर भैयादास महाराज
महंत सुंदरदास महाराज महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज महंत राधाकान्त गोस्वामी महाराज रसिक संत महंत मोहिनी बिहारी शरण जी महाराज मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल राजेन्द्र बंसल हेमंत चतुर्वेदी मनु ऋषि त्रिवेदी ने भगवान श्री राम जी के दीप प्रज्वलित कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ श्री राम जन्म महोत्सव समिति विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से झांकियां निकाली गई शोभा यात्रा में राम उत्सव मनाया गया। शहर से लेकर गांव-गांव तक पूरा शहर भगवामय होने के कारण राममय हो गया है। सुबह से ही यह सिलसिला चलता है।पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यातायात दुरुस्त रहा। शोभा यात्रा में
इसमें विभिन्न देवी देवताओं के रूप में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जयश्री राम के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया है। सिर में केसरिया पगड़ी तथा हाथ में भगवा ध्वज लेकर चल रहे राम भक्तों से नगर एक बार राम मय हो गया।
समिति के प्रवक्ता श्याम शर्मा ने बताया यह शोभायात्रा शाम पांच बजे रवाना हुई। सबसे आगे दामोदर श्री गणेश मां चामुंडा महादेव हनुमान भव्य राम डोला की झांकी के साथ डांडिया पार्टी में डीजे से प्रसारित हो रहे नारे एवं गीत राम भक्तों का जोश दुगुना कर रहे थे। घनश्याम कृपा कर दो मथुरा भी सजाएंगे सुनकर अगल-बगल के लोग भी थिरकते देखें गए। वहीं मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया शोभा यात्रा से पूर्व प्रातः भगवान श्री राम जी का अभिषेक किया गया। बीच बीच शोभायात्रा को महिलाओं एवम बहनों से राम दरबार की आरती ओर पूजन किया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेंद्र बंसल महापौर विनोद अग्रवाल भाजपा महानगर हरिशंकर राजू यादव बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शर्मा केशव पंडा योगेश आवा योगेंद्र चतुर्वेदी मनु ऋषि त्रिवेदी हेमंत चतुर्वेदी रामदास चतुर्वेदी निखिल वाष्र्णेय हर्षित अग्रवाल मुकुंद गोस्वामी डॉ संजय गुप्ता जमुना शर्मा रूचि द्विवेदी पवन अग्रवाल रामलाल शर्मा विकास वार्ष्णेय नितिन चतुर्वेदी सौरभ खंडेलवाल प्रदीप यादव राहुल दुबे भरत राजपूत अर्पित पंडित चिन्मय शर्मा यश तिवारी यश अग्रवाल राजकुमार बंसल अमित भारद्वाज त्रिलोकी नाथ अजय अग्रवाल अग्रवाल गोपालाचार्य आदि