आर इन टी ब्राइट वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने धूम धाम से होली बनाई

Uncategorized

गाजियाबाद आर इन टी ब्राइट वर्ल्ड स्कूल के चेयरमेन रितेश त्यागी ने बच्चों को होली खेलते समय अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह के साथ आशीर्वाद दिया।

होली का खुमार चढ़ने लगा है। बड़ों के साथ बच्चे भी मस्ती कर रहे हैं। बुधवार को स्कूली बच्चों ने खूब मस्ती की। गीत गाए, कविताएं पढ़ीं और सहपाठियों को गुलाल से रंग डाला। बुधवार को आर इन टी ब्राइट वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राएं कंधे पर किताबों का बोझ लेकर नहीं पहुंचे थे। स्कूल का माहौल बदला हुआ था। होली के मद्देनजर अध्यापकों व अन्य स्टॉफ ने बच्चों के लिए मस्ती करने की तैयारी कर रखी थी। गालों पर गुलाल लगाने के बाद बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने कविता पेश की तो किसी ने होली के महत्व और इतिहास पर प्रकाश डाला।

लोकगीतों पर भी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। आज बिरज में होली रे रसिया गाने पर बच्चे झूमे। इस बीच चेयरमेन रितेश त्यागी, प्रिंसिपल कल्पना सिंघल, सुचिता मेम, माया मेम, विमल सर, मीनू मेम, शिवानी मेम, मुश्कान मेम, निकिता मेम, अंजली मेम, व रविन्द्र सर..समेत अन्य अध्यापकों व स्टाफ ने उनका हौसला बढ़ाया। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अध्यापकों ने भी बच्चों को होली खेलते समय अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह के साथ आशीर्वाद देकर छुट्टियों के लिए विदा किया।

ब्यूरो रिपोर्ट अरुण वर्मा ✍🏻

Spread the love