मथुरा । गुरुवार को ऐआईबीईऐ एवं यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन के आव्हान पर सुबह 10:30 बजे पंजाब नेशनल बैंक शाखा चौकी बाग बहादुर पर जिले भर के बैंक कर्मचारी एलआईसी के कर्मचारी एकत्रित हुए तथा सरकार की किसान विरोधी कर्मचारी विरोधी बैंक निजीकरण के विरोध में जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया।
सभा को एलआईसी के साथी उपाध्याय ओबीसी के राष्ट्रीय महामंत्री k.h. पांडे केके पांडे ने संबोधित किया सभा का संचालन करते हुए यू पी बी यू के जिला सचिव ने बतलाया की यह सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को समाप्त करना चाहती है एवं बैंको को निजीकरण कर उन्ही कॉरपोरेट्स को बेचना चाहती है जो बैंको के बकायादार है एवं जनता की कमाई को अपने उद्योगों में लगाना चाहते है जो कि देश हित में इसका उपयोग होना चाहिए सरकार कर्मचारियों की सेवा शर्तों को भी बदलने जारही है किसानों के खिलाफ भी संसद में विधेयक लाकर उनके हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है देश में सरकारी नौकरियों को खत्म किया जा रहा है बेरोजगरों कि संख्या दिन ओर दिन बढ़ती जा रही है सभा की अध्यक्षता साथी जगमोहन शर्मा की सभा में विपिन कुमार पंकज मुकेश कुमार राजेश यादव युवा बैंक ऑफ बड़ौदा से महेश शर्मा कैनारा बैंक शोभित वर्मा कुलदीप शर्मा मोहर सिंह दीपक जोहरी प्रवीण निशांत विकाश एनसी शर्मा , माहेश्वरी महेंद्र पाल शर्मा योगेंद्र माहेश्वरी विजय शर्मा लोकेन्द्र हरिओम देवकीनंदन पवनआदि उपस्थित रहे सभा का संचालन के के पांडेय ज़िला सचिव यू पी बी ई यू मथुरा इकाई ने किया