मथुरा। मथुरा वृन्दावन महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा मच्छी फाटक से अहिल्याबाई चौराहे के मध्य सड़क के नाम को राजा कृष्ण पाल सिंह के नाम पर रखे जाने पर फीता काटकर लोकार्पण किया।
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि राजा कृष्ण पाल सिंह जनसंघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं उनके द्वारा समाज हित और राष्ट्र हित में बहुत सारे अतुलनीय कार्य किये गये हैं। नगर निगम बोर्ड की पूर्ण सहमति से पास होने बाद राजा कृष्णपाल सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए आज उनके नाम की सड़क का लोकार्पण किया है, लोग उनके जीवन से प्रभावित होकर उनके विचारों पर चलने का अपने जीवन में अनुसरण कर रहे हैं।
लोकार्पण में मुख्य रूप से महापौर प्रतिनिधि अंकुर अग्रवाल, पूर्व सांसद राजा मानवेन्द्र सिंह, ऋषिराज सिंह, अनिरुद्ध सिंह, जितेंद्र पाल, डॉ डी. पी गोयल, डॉ अशोक अग्रवाल, तुलसीराम शर्मा, राजेश पिंटू, श्रीपाल शर्मा, कुशलपाल सिंह, पूर्व मंत्री सरदार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।