गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में लगी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की शिलान्यास पट्टिका तोड़ी

ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदीप चौधरी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

11 मार्च 2015 को अखिलेश यादव ने वटवृक्ष परिजात परियोजना के अंतर्गत गिरिराज परिक्रमा मार्ग में किया था शिलान्यास

गोवर्धन। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की परिजात परियोजना के अंतर्गत गोवर्धन जतीपुरा गिरिराज परिक्रमा मार्ग किनारे लगाई गई शिला पट्टिका तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। शिला पट्टिका तोड़ने की जानकारी मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। सपा पिछड़ा बर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिला तोड़ने के आरोप में गोवर्धन थाने में तहरीर दी है।

शुक्रवार रात्रि को गोवर्धन जतीपुरा परिक्रमा मार्ग में लगी पूर्व मुख्यमंत्री यादव की शिला पट्टिका को अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़ दिया। जिसकी जानकारी होने पर सपा पिछड़ा बर्ग प्रकोष्ठ के सचिव प्रदीप चौधरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोवर्धन थाने पहुंचे। प्रदीप चौधरी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिला पट्टिका तोड़ने के आरोप में गोवर्धन थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। विदित रहे कि 11 मार्च 2015 को सपा शासन में मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने बटबृक्ष परियोजना के अंतर्गत परिजात योजना का शिलान्यास जरीपुरा परिक्रमा मार्ग में किया था। जिस शिलान्यास कार्य की शिला पट्टिका परिक्रमा मार्ग किनारे लगाई गई थी। जिस शिला पट्टिका को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शुक्रवार रात्रि को तोड़ दिया गया। शनिवार सुबह शिला तोड़ने की जानकारी होने पर सपा कार्यकर्ता गोवर्धन थाने पहुंचे। प्रदीप चौधरी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गोवर्धन थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। जिला सचिव कृष्ण मुरारी ने बताया शिला पट्टिका तोड़ने से अखिलेश यादव के समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। शिला पट्टीका को पुनः नहीं लगाया गया तो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मुरारी लाल शर्मा, दारा जाट, केहरि सिंह, सचिन सिंह, आकाश आदि उपस्थित थे।

Spread the love