पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने द्वितीय वर्षगांठ पर वीर नारियों को किया सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़

– बाजना में किया गया कार्यक्रम आयोजित

भरतलाल गोयल, NEWS4LIVE

मथुरा। भूतपूर्व सैनिक संघ ने पूर्व सैनिक कल्याण समिति की द्वितीय वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस मौके वीर नारियों का शाल और दुपट्टा ओढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम वयोवृद्ध सेनानी सूबेदार सोरन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समिति की द्वितीय वर्षगांठ पर विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी बृजमोहन सारस्वत एवं मुख्य अतिथि कर्नल श्रीराम अटल अफसर इंचार्ज ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक मथुरा ने प्रकाश डाला और कहा कि समिति पूर्व सैनिकों के हित में हर समय संघर्ष को तत्पर रहती है। उन्होनेच द्वितीय वर्षगांठ पर बधाई देते हुए संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष देवी चरण शर्मा ,महासचिव (पूर्व कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश) खेमचंद शर्मा नगेश ने पूर्व सैनिक एकता , केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों ,वीरांगनाओं एवं वीर नारी तथा उनके आश्रितों के कल्याण हेतु चलाई जा रही विशेष योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी । पूर्व डीजीपी बृजमोहन सारस्वत व कर्नल श्री राम अटल ने वीर नारी श्रीमती विमलेश पत्नी शहीद वीरपाल सिंह ,श्रीमती सुनीता पत्नी शहीद भान सिंह ,श्रीमती विमलेश पत्नी शहीद रवि करण के अलावा मांट तहसील की 12 वीर नारियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में हवलदार राजपाल सिंह जट्टारी, कैप्टन भूदेव सिंह गौतम, बुध नगर, सूबेदार बीकेडी खैर, कैप्टन भंवर सिंह, लाखन सिंह ,सूबेदार मेजर जवाहरलाल मथुरा ने उपस्थित पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। संचालन पूर्व सेनानी दिलावर सिंह प्रधान खाजपुर ने किया।

Spread the love