भारत के आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सीए, विदेशों में भी दे रहे सेवाएं

Uncategorized

—————————————————–

सीए दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष

—————————————————-

मथुरा। चार्टर्ड अकाउंटेंट को भारत में सबसे सम्मानित और महान व्यवसायों में से एक माना जाता है। सीए हमारे देश के आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के सीए विदेशों में भी अपनी सेवाएं देते हुए मथुरा का नाम रोशन कर रहे हैं। उनके द्वारा अपने क्लांइट को सही जानकारी देकर नियमानुसार टैक्स जमा कराने का प्रयास किया जाता है।
मथुरा में 700 से अधिक सीए हैं। इनमें 200 से अधिक सक्रिय सीए हैं। अन्य सीए विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट कंपनियों में सेवाएं दे रहे हैं। ऑडिट कार्य भी यह करते हैं। मथुरा निवासी सुभाष चतुर्वेदी के पुत्र सीए विकास चतुर्वेदी सीए इंस्टीटयूट नीदरलैंड चैप्टर के लंबे समय से प्रमुख हैं। अधिकतर चतुर्वेदी सीए दुबई में सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा अन्य सीए दुबई,कनाडा,आस्ट्रेलिया के अलावा अन्य देशों में सेवाएं पूरी मेहनत एवं निष्ठा के साथ सेवा दे रहे हैं। मथुरा के वरिष्ठ सीए कुलदीप अरोरा,अभिषेक गर्ग,मुकुल शर्मा,अमित अग्रवाल, रोहित कपूर,संजीव अग्रवाल, अनुराग खंडेलवाल आदि के अनुसार आज भी सीए प्रोफेशनल्स देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनने में अपना योगदान दे रहे हैं। सीनियर सीए ब्रज भूषण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल ,राज कुमार अग्रवाल , अश्वनी खंडेलवाल, सुनंदना खंडेलवाल, नेहा यादव, दीपिका अग्रवाल, रोहित गंगवानी,रवि अग्रवाल,राहुल चौधरी,राजीव बंसल,अभिषेक, अमित,अंशुल माहेश्वरी,सोनिया अग्रवाल,गुलशन खंडेलवाल,कौशल किशोर अग्रवाल,शोभित अग्रवाल,मानसी गर्ग, वैभव,शिवांगी चतुर्वेदी,शैलजा चतुर्वेदी आदि सीए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सीए द्वारा कारोबारियों एवं अन्य से प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का टैक्स जमा कराया जा रहा है। वरिष्ठ सीए कुलदीप अरोरा के अनुसार एक चार्टर्ड अकाउंटेंट देश के कर ढांचे का मजबूत स्तंभ होता है, जो अपने अपने क्लाइंट को उचित आर्थिक सलाह देकर एवं देश में प्रचलित करों के बारे में सही जानकारी देकर उसके आर्थिक आधार को मजबूत बनाता है और इसके साथ-साथ देश की प्रगति में भी सहायक होता है।

यह है थीम
2024 के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस की थीम है एक स्थायी भविष्य के लिए नवाचार करना। यह थीम चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की उस महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती है जो स्थायी व्यावसायिक प्रथाओं को बढ़ावा देने में है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल एक जुलाई को सीए दिवस मनाया जाता है। भारत की संसद द्वारा 1949 में स्थापित, आईसीएआई दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लेखा और वैधानिक निकाय है।

सीए दिवस कई कारणों से मनाया जाता है
सीए भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ऐसे में सीए दिवस सीए पेशे के योगदान का सम्मान करने, भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) की स्थापना की वर्षगांठ को चिह्नित करने और भारत में लेखा पेशे के महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। इसके अलावा यह दिन युवा पीढ़ी को प्रेरित करने और उन्हें एक सफल एक सफल सीए बनने के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन उन सभी सीए को सम्मानित करने का अवसर है जो भारत के विकास में अपना योगदान देते हैं। यह दिवस युवाओं को सीए में करियर बनाने के लिए प्रेरित एवं सीए की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन सीए को इस क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक शिक्षा, कौशल और अनुभव के बारे में जानकारी प्रदान करता है। सीए दिवस से पूर्व मनाए जा रहे सप्ताह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए और प्रत्येक कार्यक्रम से एक नया संदेश दिया।

–सीए दिवस पर होंगे कार्यक्रम

सीए शाखा द्वारा सोमवार की शाम को स्थानीय ब्रजवासी लैंड्स इन में सीए दिवस मनाया जाएगा। सचिव रवि अग्रवाल के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नये सीए का सम्मान किया जाएगा। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

—————————————————————–

–सोमवार को आयोजित सभी सीए इस दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाएं क्योंकि हम वित्त एवं लेखा सबसे बड़े पेशेवर संस्थान हैं। सीए की परीक्षा पास करना आसान नहीं है। सीए बनना वास्तव में सम्मान की बात है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए। कारोबारियों को सही जानकारी दें।

-सीए रवि अग्रवाल , सचिव, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया मथुरा

–हम एक ऐसी संस्था हैं जो विश्व में द्वितीय स्थान पर आती है। लेखा-जोखा एवं वित्तीय रिपोर्टिंग की सत्यता के बारे में सही राय देती है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं। मथुरा में सभी सीए मेहनत से कार्य कर रहे हैं।

-सीए मुकुल शर्मा ,अध्यक्ष, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया मथुरा


–जीएसटी को सरल बनाने में सीए प्रोफेशनल ने अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीए प्रोफेशनल्स की भूमिका की सराहना कर चुके हैं। मथुरा के सीए देश-विदेश में सेवाएं दे रहे हैं जोकि अच्छी बात है। इससे मथुरा का नाम रोशन हो रहा है।

अमित अग्रवाल, वरिष्ठ सीए,संस्थापक प्रथम पहल फाउंडेशन

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ है और वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बहुत ही जिम्मेदारी के साथ पिछले 74 साल से करते आ रहे हैं। मथुरा के सीए दुबई, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अपनी सेवाएं दे रहे है और देश के साथ अपने मथुरा का नाम भी रोशन कर रहे हैं।

अनुराग खंडेलवाल सीए, कोषाध्यक्ष द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया मथुरा

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ है और वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बहुत ही जिम्मेदारी के साथ पिछले 75 साल से करते आ रहे है। 1 जुलाई 1949 को भारतीय संसद द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना की गई थी तब से 350000 से अधिक लोग चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर देश की तरक्की में अपना योगदान कर रहे है। सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बंधुओ को सीए दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

सीए राहुल चौधरी
उपाध्यक्ष, मथुरा सीए एसोसिएशन

Spread the love