अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का निरीक्षण करने पहुंची सांसद हेमा मालिनी

टॉप न्यूज़

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी के दिशानिर्देश में निर्माणाधीन मथुरा डेंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का उन्होंने निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के साथ उन्होंने ऑडिटोरियम की प्रगति देखी। कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए
दरअसल डेंपियर नगर स्थित
पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का पुनर्निर्माण सांसद हेमामालिनी के आग्रह पर किया जा रहा है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद को इस निर्माण के लिए सांसद हेमामालिनी द्वारा मंचीय निर्माण के लिए तकनीकी मदद भी कराई है। उसी के अनुरूप डेंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का मंच तैयार किया जा रहा है। सांसद हेमामालिनी की इच्छा यहां ब्रज नृत्य अकादमी स्थापित करने की है।
उन्होंने कहा था कि उनका सपना है कि वह मथुरा में नृत्य अकादमी स्थापित करें। ताकि बच्चियों को नृत्य की विभिन्न कलाएं सिखाई जा सकें। ब्रज की नृत्य कला को बढ़ावा दिया जा सके।
इसी के अंतर्गत पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान हेमामालिनी को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम को लेकर तकनीकी जानकारी दी। यहां की व्यवस्थाएं बताई। इस पर सांसद ने मंच सज्जा एवं मंच व्यवस्था में सुधार सहित कुछ दिवंगत कालजयी कलाकारों के पोट्रेट लगाने का भी सुझाव दिया। इस मौके पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे।

….…..
ब्रज को जल्द मिलेंगे पांच और नए प्रोजेक्ट

  • उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने चुनाव पूर्व भेजा था प्रदेश सरकार को प्रस्ताव
  • ब्रज में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को होगी धार्मिक क्षेत्र की अदभुत अनुभूति

मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब पांच और नई परियोजनाओं पर काम करने जा रही है। इस में ब्रज में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को धार्मिक क्षेत्र की अदभुत अनुभूति करना भी शामिल है। इन। परियोजनाओं का प्रजेंटेशन सांसद हेमा मालिनी के समक्ष किया गया।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की मौजूदगी में आयोजित बैठक में सांसद हेमामालिनी ने अब तक परिषद द्वारा तैयार की गई वा भिन्न योजनाओं के प्रजेंटेशन को देखा। इसमें वृंदावन का अन्नपूर्णा भवन, बरसाना का राधारानी जलपान गृह, वृंदावन टीएफसी, श्रीकृष्ण जन्म स्थान, बरसाना का राधारानी मंदिर, नंदगांव मंदिर, कुसुम सरोवर, रसखान समाधि स्थल, यमुना पुल की फसाड लाइटिंग और लाइट एंड साउंड शो शामिल रहीं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने क्रियान्वित योजना की जानकारी दी। उन्होंने सांसद हेमामालिनी को बताया कि पांच बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति का इंतजार है, जल्द ही इनके स्वीकृत होने की संभावना है। इसमें राया इंटरचेंज पर श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमा के साथ विकास संबंधी करीब 37 करोड़ की परियोजना,यमुना के बंगाली घाट से कंस किला तक रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एंड सौंदर्यीकरण संबंधी 49 करोड़ की परियोजना,गोवर्धन परिक्रमा की फसाड लाइटिंग आदि परियोजना शामिल हैं, जिन्हे चुनाव पूर्व शासन को भेजा गया था। इसके अलावा सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने सांसद हेमा मालिनी को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा क्रियान्वित
मंदिरों में फसाड लाइटिंग , लाइट एंड साउंड शो, प्रवेश द्वार निर्माण, गोकुल में वासुदेव वाटिका,।कुंडों का पुनर्निर्माण, सांस्कृतिक एंड धार्मिक स्थलों का विकास, विभिन्न स्थलों पर पर्यटन सुविधा टीएफसी, जनसुविधा,
ऑडिटोरियम सहित बरसाना रोपवे और वृंदावन का प्रस्तावित रोपवे की भी जानकारी दी। सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि बरसाना रोपवे की जानकारी देते हुए सीईओ ने बताया कि यहां रोपवे का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके जल्द पूरा होने की संभावना है। इसका ट्रायल हो रहा है।।इसके बाद अब वृंदावन रोपवे का भी प्रस्ताव है, जिसकी प्रकिया प्रगति पर है। बैठक में सांसद हेमामलिनी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों के साथ अधिकारियों की प्रशंसा की।
बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेंश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी सहित पीडब्ल्यूडी, विद्युत, जलनिगम सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love