मथुरा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन जनपद कार्यकारिणी का गठन स्थानीय एक होटल में निर्विरोध हुआ है। इसमें यादुवेन्द्र अध्यक्ष, संदीप वाष्र्णेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दानवीर सिंह उपाध्यक्ष, ध्रुव साहू सचिव, मनीष कुमार संगठन सचिव, सतेन्द्र मौर्या प्रचार सचिव, राकेश यादव वित्त सचिव एवं इंजीनियर उदित लेखा निरीक्षण बने। क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा क्षेत्र एवं निर्वाचन अधिकारी नवनीत कुमार के निर्देशन में चुनाव हुआ। नई टीम का स्वागत बिजली इंजीनियरों ने किया। इंजीनियर नवनीत चौधरी,अजीत सिंह,सुनील कुमार सिंह, संजय गोला,मनीष कुमार, पोपेन्दर,संजय यादव, दीपक कुमार, देवकरन, तुषार मिश्रा आदि इंजीनियर मौजूद रहे। अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी एक्सईएन अजय कुमार ने की। संचालन सतेन्द्र मौर्या ने किया।
