मथुरा। शनिवार की प्रातः लगभग 5:00 बजे उपखंड कैंट के अंतर्गत इं. अंशुल शर्मा उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में इं. होशियार सिंह अवर अभियंता-कैंट, इं. सत्येंद्र कुमार मौर्य अवर अभियंता-बंगाली घाट, इं.राकेश यादव एवं टीम के साथ रेड्स की कार्यवाही करते हुए लगभग 12 उपभोक्ताओं के परिसरों पर विद्युत चोरी पाई गई। सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।