फसली खसरा के प्रिंट उपलब्ध न कराने पर लेखपाल करेंगे कार्य बहिष्कार

मथुरा समाचार

मथुरा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, तहसील मथुरा कार्यकारिणी ने प्रांतीय आव्हान पर अपना एक ज्ञापन आयुक्त एवं सचिव लखनऊ के नाम भेजा, जिसमें मुख्य मांग खसरा 1430 फसली व 1428 तथा 1429 फसली के खसरा के प्रिंट उपलब्ध कराने की थी। एसडीएम अजय जैन को दिए ज्ञापन में लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि यदि उक्त प्रिंट नहीं दिए गए तो लेखपाल ऑनलाइन खसरा फीडिंग का कार्य का बहिष्कार करेंगे तथा टीआरएस टेबल भी देने में असमर्थ रहेंगे।
तहसील अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने अवगत कराया कि खसरा 1430 फसली व 1428 तथा 1429 फसली के खसरा के प्रिंट के माध्यम से जिले में फसल का ब्यौरा शासन को भेजना आसान होगा। जबकि इनकी फीडिंग भी लेखपाल अपने वेतन से प्राईवेट ऑपरेटर्स को भुगतान कर करा रहे हैं। दूसरी ओर शासन से निर्देश है कि सभी जिलों में लेखपालों को फसली खसरा के प्रिंट दिलाए जाएं और सर्वे की फीडिंग कराई जाए। लेकिन मथुरा जनपद में ऐसा नहीं हो रहा है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील मथुरा के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शर्मा, तहसील मंत्री भूदेव प्रसाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी नितिन चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर वर्मा, योगेंद्र सिंह नोहवार, मोहन स्वरूप शर्मा, कपिल उपाध्याय, गौरव कुमार, श्याम सिंह यादव, वीरीसिंह, कालीचरन आदि लेखपाल उपस्थित रहे।

Spread the love